रविवार, 17 मई 2020

सीपी जोशी, समाजसेवी भाई राहुल जामडोली ,KBSSडायरेक्टर भीमसिंह मीणा आदि साथ रहे , #गुढ़ाचंद्रजी-क्षेत्रवासियों की तरफ से मेहर साहब का बहुत-बहुत आभार

गुढाचंद्रजी दिनांक 17मई  2020 को जन जन के लाडले  गरीबों के मसीहा टोडाभीम के  पूर्व विधायक सम्मानीय  भाई  #श्रीघनश्यामजी-मेहरसाहब  पहुंचे गरीबों की  मंदिर रूपी कुटिया पे  और  कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के  चलते हो रही समस्या'  को देखते हुए #गुढ़ाचंद्रजी परिक्षेत्र मैं गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों को #राशनसामग्री  ,मास्क और  बच्चों को  #बिस्किट-कुरकुरे बांटे  एवं खर्चे के लिए गरीब लोगों को #नकद-रुपए भी भेंट किएऔर सभी को  कोरोना से बचाव के लिए #सोशलडिस्टेंस ,मास्क लगाना ,साबुन से हाथ धोना ,घर पर ही रहना आदि सुझाव दिए, इस पुनीत कार्य में साहब के साथ भाई विशंभर दयाल गोयल ,युवा नेता भाई रिंकेश  गिदानी, भाई हिम्मत सिंह दडगस, भाई रणजीत चपराना, भाई श्याम मेहर ,समाजसेवी भाई प्रेमचंद जैन ,भाई हनुमान पाल वाले , , भाई प्रमोद मेडिकल ,भाई रमाकांत खंडेलवाल ,डॉक्टर लक्ष्मण सिंह सैनी ,सीपी जोशी,  समाजसेवी भाई राहुल जामडोली ,KBSSडायरेक्टर भीमसिंह मीणा आदि साथ रहे , #गुढ़ाचंद्रजी-क्षेत्रवासियों की तरफ से मेहर साहब का  बहुत-बहुत आभार  व धन्यवाद  ,जो इस संकट की घड़ी में गरीबों के  घर-घर पहुंचकर गरीबों की मदद कर रहे हैं ,आप पर  ईश्वर की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहे ,ऐसी हम सभी क्षेत्रवासी  प्रभु से कामना करते हैं 🌷🌷🙏🙏

शनिवार, 16 मई 2020

गंगापुर सिटी के पास गंगा जी कि कोटी के जंगल के कुऐ में एक व्यक्ति की लाश पड़ी


गंगापुर सिटी के पास गंगा जी कि कोटी के जंगल के कुऐ में एक व्यक्ति की लाश पड़ी
हुई कि सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा व डी वाई एस पी किशोरीलाल, कोतवाली थाना अधिकारी दिग्विजय सिंह उदेई मोड़ थाना अधिकारी जगदीश भारद्वाज सदर थाना अधिकारी भरत सिंह सहित मौके पर पहुंचे और वहा भीड़ भी इक्ट्टी हो रही थी और कुऐ के अन्दर एक व्यक्ति लाश दिखाई दी जिसको गांव वासियों की मदद से बाहर निकलवा कर लाश कि शिनाख्त विजयसिंह पुत्र बाबु जाति माली निवासी महोली जिलि करौली के रुप में हुई
साथ ही घटनास्थल पर एफ एस एल टीम व एम ओ बी टीम भिजवाई जिनके द्वारा सबुत इक्ट्ठा करने पर पाया गया कि मृतक की पत्नी द्वारा अपने देवर के साथ प्रेम संबंधों में बाधक बने पति की शराब पिलाकर हत्या करवा दी गई जिससे इनके प्रेम संबंध बने रह सके
मृतक विजय माली पाच सात साल से गंगा जी की कोटि के हार में गौशाला पर नोकरी करता था  उसके साथ उसकी पत्नी व तीनो बच्चे रहते थे पत्नी के अपने काकी सुसर के लड़के से पिछले कुछ समय से अवैध संबंध चल रहे थे और मृतक विजय सिंह शराब पीने का आदि था जिससे अपनी पत्नी को आये दिन मारपीट करता था
जब विजय सिंह को अपनी पत्नी के अवैध संबधों के बारे में पता चलने पर पत्नी की मारपीट की गई और इससे परेशान होकर पत्नी सुरजबाई व प्रेमी देवर ने विजयसिंह कि हत्या की साजिश रची और विजय सिंह को जंगलों के कुऐ के पास अधिक शराब पिलाकर उसे कुऐ में धक्का दे दिया जिससे विजयसिंह कि मौत हो गई और समाचार संकलन करने तक पुलिस के द्वारा पुछताछ जारी रही
कोतवाली गंगापुर सिटी थाने क्षेत्र में एक अज्ञात लाश मिली थी जिसका खुलासा पत्नी द्वारा अपने देवर के साथ अपने पती की हत्या कराने मे हुआ इस कारवाई पर डि आई जी लक्ष्मण गौड़ रेज भरतपुर के द्वारा 5000 हजार रुपये कि ईनाम कि टीम के होसला अफजाई के लिए कि गई
इसके अलावा वाटोदा श्रेत्र के रामसिहपुरा नाके पर चार चौरो को पकडा गया जिसको लेकर डीआईजी लक्ष्मण गौड़ द्वारा नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों को 5000 रुपये का नगद पुरस्कार देने कि घोषणा की गई _जिसे_ उनका होसला अफजाई हो

मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

लोकडाउन के चलते नोखा की कृषि उपज मंडी समिति ने 15 अप्रेल से अनेक संशोधन करते हुए निर्णय लिया

लोकडाउन के चलते नोखा की कृषि उपज मंडी समिति ने 15 अप्रेल से अनेक संशोधन करते हुए निर्णय लिया कि नोखा की अनाज मंडी में कुल 117 दुकानें क्रियाशील है जिसमें सोमवार,बुधवार, शुक्रवार को 61दुकानें खुलेगी व मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को शेष 56दुकानें खुलेगी।मंडी समिति का गेट सुबह6बजे से 10 बजे तक खुला रहेगा।इस तय समय के अंदर ही वाहन माल लेकर प्रवेश करने के पश्चात माल खाली कर बाहर आ सकेंगे।एक दिन में केवल 240 वाहन ही भीतर प्रवेश कर सकेंगे।मंडी सचिव ने बताया कि एक दुकानदार4किसानों का ही माल उतार सकेगा यानि1दुकान के आगे 4 वाहन ही खड़े हो सकेंगे।वाहन खाली होने के पश्चात प्रतिष्ठान के पास पार्क नहीं कर सकेंगे।कृषि जिंसों की बोली 11 बजे से प्रारंभ की जायेगी।11बजे से ही नेफेड द्वारा सरसों की खरीद शुरू होगी।कृषि जिंसों के ऑक्शन के पश्चात दुकानदार को 6 बजे तक माल प्लेटफार्म से उठाना होगा।बोली के समय सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखना होगा।मंडी परिसर में बीड़ी,गुटका पानमसाला पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।मंडी परिसर में कोई व्यक्ति थूकते हुए पाया जाने पर कार्यवाही की जायेगी।मंडी परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाना आवश्यक होगा।प्रत्येक दुकानदार को सेनेटराइजर,साबुन पानी की समुचित उपलब्धता रखनी आवश्यक होगी।कोई भी व्यापारी उक्त 

गंगापुर सिटी - नादौती सड़क पर जिले कि सीमा सील कर रखी है वहीं कोरोना यौद्धा के महानायक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा भी जिले कि सीमा पर पहुच

गंगापुर सिटी - नादौती सड़क पर जिले कि सीमा सील कर रखी है वहीं कोरोना यौद्धा के महानायक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा भी जिले कि सीमा पर पहुच कर सीमा पर तैनात कोरोना यौद्धा हैमन्द सिंह चौधरी, मौहम्मद अतहर सदर थाना गंगापुर सिटी, आर एसी के जवान हाकिम दिन, शिवचरण हेडकास्टेबल, कम्पाउन्डर मौहम्मद फिरोज एवं राकेश कम्पाउन्डर, अमजद खान व मदन लाल जी किशन लाल अध्यापक सभी को दिशा निर्देश दिए और कहा कि सड़क पर बैरिग गांव के सरपंच से कहकर सड़क पर नाके कि व्यवस्था कराये अपनी ड्यूटी बड़ी मुस्तैदी से धुप में खड़े होकर निभा रहे हैं और जो भी वाहन गुजर रहे हैं उनको रोककर भी लोगों को समझा रहे हैं और घरों से बाहर नहीं निकलने कि चेतावनी दे रहे हैं

सूरतगढ लोग डाउन के चलते रेलवे के पास सुभाष चौक पर एक होटल खुला

 सूरतगढ

 लोग डाउन के चलते रेलवे के पास सुभाष चौक पर एक होटल खुला,

लोग डाउन के चलते होटल मॉल सभी बंद है,

लेकिन सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन के पास सुभाष चौक पर शेरा वैष्णो होटल के नाम से होटल खुला है,

 लोगों ने बताया कि लोग डाउन से पहले यहां बैठते थे पुलिस वाले,

बैठक होने की वजह से यह होटल उनकी दया से खुला है,

 पूरा बाजार बंद लेकिन इस होटल मालिक ने शटर खोलकर यह किस को दिखाना चाहता है कि  मेरा होटल खुला है,

 बाजार में एक भी ग्राहक नहीं है फिर भी होटल  मालिक होटल का शटर खोल कर बैठा है,

 क्या इस पर लोक डाउन का कोई असर नहीं है,

 क्या यह प्रशासन को भी नजर नहीं आ रहा है,


 गोविंद भार्गव पत्रकार की रिपोर्ट

हनुमानगढ़ । कर्फ्यूग्रस्त इलाके में आवश्यक सेवाओं के लिए सुबह-शाम दी गई छूट समय सीमा को बढाया।

हनुमानगढ़ । कर्फ्यूग्रस्त इलाके में आवश्यक सेवाओं के लिए सुबह-शाम दी गई छूट समय सीमा को बढाया। 

एंकर - खबर हनुमानगढ़ से हैं जहां जिला कलक्टर जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में हुई कोरोना कोर कमेटी की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आपकों बता दे कि कर्फ्यूग्रस्त इलाके में आवश्यक सेवाओं के लिए सुबह शाम दिए गए समय में समय सीमा को बढ़ाते हुए सुबह 6 से 10 बजे तक और शाम को 4 से 7 बजे तक दूध, राशन, फल, सब्जी, गैस इत्यादि की होम डिलीवरी की जा सकेगी। इससे पहले सुबह-शाम दो-दो घंटे की छूट दी गई थी और सुबह केवल दूध और अखबार बांटने की छूट थी। जिसे अब बढ़ाते हुए सुबह-शाम दोनों वक्त दूध के साथ साथ फल, सब्जी, राशन, गैस सिलेंडर इत्यादि की होम डिलीवरी की जा सकेगी। फल, सब्जी  के लिए पांच पिकअप गाड़ियां तीन-तीन वार्डों के लिए निर्धारित की गई है। इसके अलावा कर्फ्यूग्रस्त इलाके में जिन घरों में मवैशी है वहां से दूध लेने के लिए भी डेयरी के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि लोगों को कैश पेमेंट कर दूध खरीद करें। बैठक में कर्फ्यूग्रस्त इलाके में हरे चारे की 4 गाड़ियों को भेजने के लिए भी अनुमति देने पर निर्णय हुआ। साथ ही कर्फ्यूग्रस्त इलाके के प्राइवेट हॉस्पिटल भी खुल सकेंगे। आटा चक्की को भी सुबह शाम छूट वाले समय में खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके अलावा मीडिया कर्मियों को भी कर्फ्यूग्रस्त इलाके में जाने की छूट दी गई है। उनके लिए समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। मीडिया कर्मियों के लिए संस्थान द्वारा जारी पास ही मान्य होगा। कर्फ्यूग्रस्त इलाके में विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए नगर परिषद हनुमानगढ़ में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसके नंबर हैं- 01552- 223930, इस नंबर पर कोई भी फोन कर सकता है।   बैठक में जिला कलक्टर जाकिर हुसैन, एडीएम अशोक असीजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी  व कर्मचारी मौजूद रहे।

बीकानेर(राज.) बिजली संबधी विभिन्न मांगों को लेकर आज कांग्रेसी नेता गोपाल गहलोत अनशन पर बैठ गए

बीकानेर(राज.)

 बिजली संबधी विभिन्न मांगों को लेकर आज कांग्रेसी नेता गोपाल गहलोत अनशन पर बैठ गए। हालांकि कुछ ही देर बाद ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने गहलोत को फोन पर आश्वासन देकर अनशन तुड़वा दिया।
यह थी मांगे
– बीकेईएसइएल कंपनी की घर-घर पहुंचकर बिजली बिल जमा करने वाले वैन को स्थगित किया जाए
– जिन घरों में 200 यूनिट का बिजली बिल आ रहा है उन घरों-परिवारों का दो माह का बिल माफ किया जाए
– एवरेज बिल के अनुसार कोई ज्यादा बिल भरता है तो उसके अगले महीनों के बिल की राशि कम की जाए और यदि कोई बिल की राशि कम भरता है उससे अगले महीने के बिल में राशि को जोड़ा जाए।
– स्थाई बिजली बिल शुल्क माफ किया जाए

बीकानेर से सुरेश जैन

Gandal में छत के कड़े से लटका मिला युवक का शवः परिजनों ने एक आरोपी के खिलाफ कराया मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

बामनवास उपखंड के गंडाल गांव में एक युवक ने छत के कड़े से फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार शाम को हुई इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ...