शनिवार, 24 अक्टूबर 2020

राखी गरिमा न्यूज पेपर आपको देगा एक उचित प्लेटफार्म जिससे आप अपने आसपास की खबरें दे सके

   ज्वाइन की प्रोसेस
1.- राखी गरिमा न्यूज़ ज्वाइन के लिए हर रिपोर्टर को एक सेक्युरिटी अमाउंट जमा करवानी पड़ेगी रजिस्ट्रेशन के लिए जिसमे 40% रिफंडेबल रहेगा

2 - ग्रामीण स्तर पर जुड़ने के लिए 500 रूपये जमा करवाने होंगे ।

3 - तहसील स्तर पर जुड़ने हेतु 1100 रूपये जमा करवाने होंगे ।

4 - जिला स्तर पर जुड़ने हेतु 2100 रूपये जमा करवाने होंगे ।

*Not* - हमारा उद्देश्य कोई कार्ड बेचना या धोखाधड़ी करना नही है , हम सेक्युरिटी इसी लिए ले रहे है ताकि चेनल के साथ कोई धोखाधड़ी ना करे । व् ईमानदारी से काम करे ।

⏹ हम आपको देगे 1 प्रेस कार्ड , ऑथोरिटी लेटर , और id व् dpro रजिस्टर लेटर ।

⏹एक ग्राम पंचायत स्तर के रिपोर्टर को 1 महीने में 8 न्यूज़ भेजना जरूरी है और चेनल को 3 महीने में 2000 हजार की एड देना जरूरी रहेगा । जिसमे से 35% कमिसन मिलेगा

⏹तहसील स्तर के रेपोर्टर को 1 महीने में 28 न्यूज़ भेजना जरूरी है और चेनल को 1 महीने में 2000 की एड देना अनिवार्य है  जिसमे आपको 35% कमिसन मुलगा । 
और ग्रामीण स्तर के रिपोर्टर आपके अंडर काम करेंगे पर ग्रामीण रिपोर्टर को जोड़ने पर आपको 7% कमिसन मिलेगा ।

⏹जिला स्तर के रिपोर्टर को 1 महीने में 33 न्यूज़ भेजना जरूरी है और 1महीने में 3000 हजार की एड देना अनिवार्य है ।
जिसमे आपका 35%कमिसन रहेगा । और तहसील रिपोर्टर आपके अंडर काम करेंगे व् तहसील रिपोर्टर जोड़ने पर आपको 10% कमिसन मिलेगा और तहसील स्तर की एड का 7% कमिसन आपको भी मिलेगा ।

⏹एड के सोर्सेस हम देगे आपको काम आपको करना होगा आडिया आपको और हमारा रहेगा । हर महीने हम आपको ऐसी गतिविधियां बताते रहेंगे जिस से आप आसानी से काम कर सको ।

⏹आप जो रिपोर्टर बनाओ गे उसे सारा सामान हम देगे *नॉट* कैमरा खुद का होगा अगर एंड्राइड मोबाइल हो अच्छी क्वालिटी का तो उस से भी भेज सकते हो ।

⏹हर छोटी मोटी खबर लगेगी , लेकिन क्रेडिट सिर्फ बड़ी न्यूज़ या पैकेज स्टोरी या एक्सकलुसिव न्यूज़ का ही मिलेगा जो की 50 रूपये से लेकर 350 रूपये तक रहेगा ।

⏹जिला ब्यूरो  बनना चाहे तो पूरे जिले की ऑथोरिटी आपके पास रहेगी , जिले की सभी तहसील और ग्रामीण रिपोर्टर आप बनाओ गे । पूरे जिले की टीम आपके अंडर में काम करेगी ।

और पूरी जानकारी के लिए निसंकोच हमे कॉल करे 
मोबाइल नंबर -
9214583420                 करौली जिले के लिए देवकीनन्दन शास्त्री जी से सम्पर्क करें 9001242270                                  सवाई माधोपुर जिले के लिए प्रदीप बना जी से सम्पर्क करें         9214583420                      धौलपुर जिले के लिए लीलाधर शर्मा जी से सम्पर्क करें 9413039718                          भरतपुर जिले के लिए सीताराम प्रजापति जी से सम्पर्क करें  8890157116                           अलवर जिले के लिए मलखान मीणा जी से सम्पर्क करें   9982180701                                दौसा जिले के लिए विनोद कुमार  सैन जी से सम्पर्क करें  9636798297                          जयपुर जिले के लिए राजकुमार शर्मा जी से सम्पर्क करें   9414222130

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिलेभर में हो रहा एएचडी कैंपों का आयोजन, किशोर-किशोरियों को दी जा रही शारीरिक बदलाव जानकारी।

किशोरों को दी जा रही स्वास्थ्य वर्धक जानकारियां

करौली।  राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिलेभर में आंगनबाडी केन्द्रो पर काउंसरों द्वारा एएचडी शिविरों का आयोजन  किया जा रहा हैं जिसमें किशोरों को शारीरिक बदलाव सहित स्वास्थ्य वर्धक जानकारियां दी जा रही है।
सीएमएचओ डाॅ. दिनेशचंद मीना ने बताया कि किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन आंगनवाड़ी केंद्रों पर कोविड-19 की गाईड लाईन पालना के साथ किया जा रहा है, जिसमें अडोलसेंट स्वास्थ्य पराममर्श दाता द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पर  किशोर किशोरियों को शारीरिक बदलाव की जानकारी दी तथा महामारी के दौरान साफ सफाई से रहने की सलाह , मानसिक स्वास्थ्य, नशे से बचाव, चोट एवम घेरलू हिंसा  और एएनएम के द्वारा शिविर में उपस्थित किशोर किशोरियो का वजन , लंबाई ओर हेमोग्लोबिन की जांच की जाती है और आशा  सहयोगिनी के द्वारा आयरन की टेबलेट वितरित की जाती है। उन्होंने बताया कि गुब्बारा प्रतियोगिता ,मेहँदी प्रतियोगिता  खेल खेल में सीख , आदि का आयोजन करवाकर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाता है । सभी किशोर किशोरियों को फल एवं चना बिस्कुट वितरित कर पोषण के महत्व के बारे में बताया जाता हैं। 

रीहायशी छप्पर पोश घर में अज्ञात कारणो से आग लग गई ,जिसमें , घरेलू सामान ओढने पहनने के कपडे सहित अनाज नगदी जल कर राख हो गए ,जिससे लाखो रुपये का नुकशान हो गया

 


फैलीपुरा समीप के गांव मनेमा में गुरूवार सांय  एक रीहायशी छप्पर पोश घर में  अज्ञात कारणो से आग लग गई ,जिसमें  , घरेलू सामान ओढने पहनने के कपडे सहित अनाज नगदी जल कर राख हो गए ,जिससे लाखो रुपये का नुकशान हो गया  |  टोडूपुरा हल्का पटवारी मुकेश मीना ने बताया की मनेमा निवासी किसान 

मुकेश मीणा पुत्र दीप राम मीणा के परिजन गुरुवार सांय चार बजे  उनके परिजन खेत पर काम कर रहे थे तभी उनके रीहायशी छप्पर पोश में अज्ञात कारणो से  अचानक आग लग गई |जिसमें छप्पर पोश में रखा कई 10 क्विंटल बाजरा 5 बोरी गेंहू ,तिली , आदि अनाज ,दो हजार नगदी ,आटा चक्की कूलर ,ओढने पहनने के कपडे ,छप्पर पोश के पास लगी पाटोर पोश की पट्टीयां ,चारपाई आदि जल गए ,जिससे लाखो रुपये का नुकशान |ग्रामीणो ने बडी मशक्कत कर आग पर रेत पानी डालकर काबु पाया | पीडित परिवार बीपीएल में होने के चलते पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर है ,अब रीहायशी घर में आग लगने से पूरा परिवार बेघर हो गया है |  ग्रामीणो ने प्रशासन से पीडित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है 

दस हजार फेस्टिवल एडवांस व बोनस की घोषणा पर केन्द्र सरकार का आभार जताया

 


➖राज्य सरकार के अघोषित वेतन कटौती , वेतन स्थगन , समर्पित अवकाश के नकद भुगतान रोक की निन्दा की ➖सिरोही- केन्द्र की मोदी सरकार  की घोषणा के अनुसार केन्द्रीय कर्मचारियों को बोनस सिंगल इंस्टॉलमेंट में मिलेगा तथा 10 हजार फेस्टिवल एडवांस मिलेगा ।जिसका कर्मचारी महासंघ व शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश संयुक्त महामंत्री गोपालसिंह राव ने स्वागत कर आभार प्रकट किया।केन्द्र सरकार  डीबीटी के जरिए मनी ट्रांसफर विजयादशमी से पहले करेंगी ।केन्द्र सरकार डिमांड में तेजी लाने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है। इसी सिलसिले में कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए प्रॉडक्टिविटी और नॉन-प्रॉडक्टिविटी लिंक्ड बोनस का ऐलान किया है। सरकार के इस ऐलान से 30 लाख 67 हजार नॉन-गजेटेड सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि बोनस को सिंगल इंस्टॉलमेंट में जारी किया जाएगा। यह रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए विजयादशमी से पहले सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को जारी कर दिया जाएगा।राव के मुताबिक बोनस का फायदा 17 लाख नॉन गजेटेड कर्मचारियों जिसमें रेलवे, पोस्ट ऑफिस, ईपीएफओ, ईएसआईसी के कर्मचारी शामिल होंगे। इन्हें बोनस के रूप में करीब 2791 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। बाकी 13 लाख कर्मचारियों को नॉन प्रॉडक्टिविटी लिंक्ड बोनस के रूप में 946 करोड़ जारी किए जाएंगे।इससे पहले सरकार LTC कैश वाउचर स्कीम लेकर आई थी।  लीव ट्रैवल कंपेनसेशन का फायदा 4 सालों के ब्लॉक में मिलता है। वह ब्लॉक इसी साल यानी 2020 में समाप्त हो रहा है। कोरोना के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में सरकार ने घोषणा की थी कि LTC का तीन गुना खर्च कर इसका फायदा उठाया जा सकता है। इसके अलावा 10 हजार रुपये के फेस्टिवल अडवांस की भी घोषणा की गई थी, जिसे सरकारी कर्मचारी उठा सकते हैं।कोरोना के कारण इंडियन इकॉनमी की हालत खराब है। यह डिमांड और सप्लाई, दोनों तरफ से प्रभावित है। ऐसे में डिमांड को बूस्ट करने के लिए सरकार की तरफ से छोटे-छोटे और प्रभावी उपाय किए जा रहे हैं। बोनस की घोषणा से 30 लाख कर्मचारियों के हाथों में 3700 करोड़ जाएंगे। यह त्योहारी मौसम है। ऐसे में वे इसे खर्च करेंगे। इससे पहले 10 हजार फेस्टिवल अडवांस की जो घोषणा की गई थी, उसका भी मकसद खर्च में तेजी लाना है।दूसरी तरफ राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों के मार्च 2020 के 16 दिन का वेतन स्थगित कर अपने विधायकों का भत्ता मासिक 20 हजार बढाया ।कर्मचारियों के समर्पित अवकाश के नकद भुगतान पर रोक लगाइ ।वेतन कटौती एक से दो दिन करके आर्थिक उत्पीड़न किया है ।जिसके लिये उच्च न्यायालय ने जवाब तलब किया है ।संगठन राज्य सरकार के निर्णयों की पूरजोर निंदा करता है ।

शिक्षकों को वन नेशन वन राशन कार्ड में लगी ड्यूटी से मुक्त करने की मांग

 देश में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत राजस्थान में प्रदेश की सभी उचित मूल्य की दुकानों को ऑनलाइन किया जाना है। जिसके तहत उपभोक्ताओं के राशन कार्ड का आधार कार्ड से सीडिंग करना है और उसका सत्यापन करना ,जिनके आधार कार्ड सीडिंग पहले से है उनका सत्यापन करना है,  उपभोक्ता के राशन कार्ड में किसी व्यक्ति का आधार कार्ड सीड नहीं है तो उसका सीडिंग भी किया जाना है। 


     इस कार्य में राजस्थान सरकार के सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा बीएलओ जो कि अधिकांश शिक्षक ही हैं कि ड्यूटी लगाने के आदेश जारी किये हैं।


    राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के प्रशासनिक अध्यक्ष श्री सियाराम शर्मा द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर इसका विरोध दर्ज कराया है साथ ही मांग की है कि जब माननीय न्यायालय द्वारा ऐसे गैर शैक्षणिक कार्यो पर रोक लगाई हुई है उसके बावजूद किसी भी विभाग द्वारा शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाने के जो आदेश जारी किए जाते हैं वह बहुत ही आश्चर्यजनक और अनुचित हैं।


संगठन के प्रदेश अध्यक्ष माध्यमिक  शिक्षा रामदयाल अलूदा ने  बताया कि शिक्षा के अधिकार कानून और माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद भी शिक्षकों को इस प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी लगा कर सरकार शिक्षकों की गरिमा और उसके सम्मान के साथ खिलवाड़ ही नहीं कर रही बल्कि न्यायालय की अवमानना भी कर रही है।।            ऐसे में राशन कार्ड बनाने, आधार कार्ड सीडिंग करने और जिनके आधार कार्ड बने हुए नहीं हैं उनके आधार भी बनवाने आदि समस्त कार्यों में बीएलओ शिक्षकों को ड्यूटी लगाना ना तो शैक्षणिक कार्य में आता है और ना ही चुनाव से संबंधित कार्य में  , ऐसी स्थिति में शिक्षक बीएलओ के द्वारा यह कार्य कराया जाना  नितांत अनुचित और आपत्ति जनक है। 

संगठन ने शिक्षक (बी एल ओ )को इस कार्य से तुरंत मुक्त करते हुए  भविष्य में  समस्त गैर शैक्षणिक और निर्वाचन से अतिरिक्त कार्यों में ड्यूटी  नहीं लगाने  की मांग की है ।

गुरुवार, 25 जून 2020

शादी-विवाह के दौरान 50 से अधिक व्यक्ति एकत्रित हुए तो होगा 10 हजार का जुर्माना

शादी-विवाह के दौरान 50 से अधिक व्यक्ति एकत्रित हुए तो होगा 10 हजार का जुर्माना
समारोह व आयोजन की उप जिला कलेक्टर को देनी होगी पूर्व सूचना, निर्धारित दूरी की भी रहेगी बाध्यता।
सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा । कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए राजस्थान सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार जिला कलेक्टर ने विवाह को लेकर कुछ जुर्माना तय किया है।
जिला कलेक्टर के अनुसार उपखण्ड मजिस्ट्रेट को लिखित में पूर्व सूचना दिए बिना विवाह से संबंधित समारोह या जमाव का आयोजन करना या उस समारोह में सामाजिक दूरी बनाकर नहीं रखने पर 5 हजार रुपए का जुर्माना तथा विवाह से संबंधित समारोह आयोजन, जिसमें 50 से अधिक व्यक्ति होंगे तो 10 हजार रुपए का जुर्माना होगा।
गंगापुर उपखण्ड में कोई भी व्यक्ति विवाह समारोह के आयोजन की उपजिला कलेक्टर कार्यालय में बिना सूचना के आयोजन नहीं करे तथा सूचना के बाद कोरोना वायरस के तहत जारी मेडिकल एडवाइजरी की पूर्ण पालना की जाए। किसी भी हालत में 50 से अधिक व्यक्ति समारोह में एकत्रित नहीं होवें। स्थानीय प्रशासन द्वारा विवाह समारोह के आयोजनो की पूर्ण निगरानी रखी जा रही है। यदि विवाह समारोह में 50 से अधिक व्यक्ति पाए जाते हैं और मेडिकल एडवाइजरी की पालना नहीं की जाती है तो संबंधित के विरुद्ध जुर्माना अधिरोपित करते हुए विधि संगत कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।

सामाजिक कार्यकर्ता धनेश शर्मा की पहल, कोरोना के प्रति शहरवासियों हो किया जागरूक

सामाजिक कार्यकर्ता धनेश शर्मा की पहल, कोरोना के प्रति शहरवासियों हो किया जागरूक


सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। जिले के गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय पर शहरी क्षेत्र में वर्तमान के चलते कोरोना संक्रमित  पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिनों- दिन बढ़ती जा रही है। छोटी गहन चिंता का विषय है। लेकिन सभी शहरवासियों को स्वयं सावधानियों का ध्यान रखते हुए जागरूक रहकर कोरोना से सावधान रहकर ही वर्तमान समय में जीवन जीने की आदत डालनी होगी।नहीं तो शहर में स्थिति और भी भयावह हो सकती है।शहरवासियों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से
भाजपा मंडल प्रवक्ता व समाजसेवी धनेश शर्मा ने लोगों से कोरोना को हल्के में ना लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। इसके तहत शर्मा ने वार्ड 17 नसियां कॉलोनी परिक्षेत्र में नगरपरिषद आयुक्त दीपक चौहान व सभापति संगीता बोहरा से अतिशीघ्र सेनेटाईज कराने की भी मांग की है। साथ ही सभी शहरवासियों से स्वयं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, मास्क, सेनेटाइजर का उपयोग करने, समय-समय पर हाथ धोने की आम जीवन में आदत डालने की अपील भी की है, जिससे कोरोना महामारी से सुरक्षा व बचाव हो सके।

Gandal में छत के कड़े से लटका मिला युवक का शवः परिजनों ने एक आरोपी के खिलाफ कराया मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

बामनवास उपखंड के गंडाल गांव में एक युवक ने छत के कड़े से फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार शाम को हुई इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ...