मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

आंगनबाडी कार्मिकों द्वारा सोशल डिस्टिंग की पालना करवायी गई

आंगनबाडी कार्मिकों द्वारा सोशल डिस्टिंग की पालना करवायी गई
करौली 21 अप्रेल। कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं संक्रमण से बचाव हेतु सामाजिक दूरी बनाये रखने हेतु आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा सार्वजनिक बैंकों एवं सर्वे एवं गृह सम्पर्क के दौरान लोगों को समझाया एवं मास्क का वितरण किया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी करौली श्रीमती राजेश्वरी मित्तल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं संक्रमण से बचाव हेतु आंगनबाडी कार्मिको द्वारा सार्वजनिक बैंको में आमजन की भीड को नियंत्रित करने एवं आमजन में संक्रमण को रोकने हेतु सामाजिक दूरी बनाये हेतु जागरूकता के साथ साथ कोरोना बायरस से बचने हेतु मूंह पर मास्क एवं घर में सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि आंगनबाडी सहायिकाओं, कार्यकर्ताओं एवं आशा सहयोगनी द्वारा गृह सम्पर्क कर सर्वे कार्य किया जा रहा है। वार्ड नं0 19 में आंगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमती मनीषा शर्मा द्वारा स्वनिर्मित मास्क का वितरण गृह सम्पर्क के दौरान करते हुए लो

लोक सेवा दिवस (21 अप्रैल)

लोक सेवा दिवस (21 अप्रैल)
स्नातक करने के पश्चात 2003-04 में मैंने जयपुर के एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी प्रशिक्षण संस्थान में कुछ माह प्रशिक्षण प्राप्त किया और आगे भी मैं उनके साथ कार्य करने का इच्छुक था। मैंने पिताजी और कुछ अन्य स्वजनों के साथ इस संदर्भ में चर्चा की परंतु उनका मानना था कि मुझे सरकारी नौकरी का प्रयास करना चाहिए। फिर 2005 में मेरा चयन तृतीय श्रेणी अध्यापक के पद पर हो गया और मैंने अपने ही गांव झोडिन्दा- भोजपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से अपने कैरियर की शुरुआत की। आगे चलकर राज्य एवं अधीनस्थ सेवा (संयुक्त) प्रतियोगिता परीक्षा, 2007 के माध्यम से राजस्थान पुलिस सेवा के लिए चुना गया और 2010 से वर्तमान सेवा ( राजस्थान पुलिस सेवा ) में हूँ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर के पद पर सेवाएं दे रहा हूँ।
मैं लोक प्रशासन विषय का विद्यार्थी रहा हूँ। सैद्धांतिक अध्ययन के दौरान लोक व निजी प्रशासन में अंतर पढ़ा है, लोक प्रशासन का महत्व पढ़ा है । परंतु उस महत्व को आज कोरोना जैसे वैश्विक संकट के समय के समय अपनी आंखों से देख और महसूस कर पा रहा हूँ। प्रशासन, चिकित्सा और पुलिस विभाग मुख्य रूप से कोरोना महामारी से आमने-सामने की लड़ाई लड़ रहे हैं और अन्य सेवाएं भी साथ दे रही हैं। न केवल कोरोना बल्कि लाॅकडाउन के दौरान जनता को होने वाली अन्य समस्याओं का भी लगातार समाधान के प्रयास भी लगातार करने होते है। आज संकट के समय जिस समर्पण के साथ सब साथी अधिकारी अधिकारी कार्य कर रहे हैं, उसे देखकर आज एक लोक सेवक होने पर गर्व और संतुष्टि की अनुभूति होती है।
दुआ कीजिए कि हम और बेहतर कार्य कर सकें

मास्क नहीं पहना तो हो सकती है एक साल की जेल

सवाई माधोपुर। विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को महामारी घोषित किया जा चुका है। जिसके मध्यनजर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश में 3 मई 2020 तक लॉकडाउन घोषित किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट नन्नूमल पहाड़िया ने बताया कि सवाई माधोपुर जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सम्पूर्ण जिले में धारा 144 लागू है। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के आदेशानुसार सभी व्यक्तियों के लिये सार्वजनिक रूप से मास्क पहनना अनिवार्य है, आदेश की अवहेलना करने पर दोषी व्यक्ति को आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 के तहत एक साल तक की जेल अथवा जुर्माना अथवा दोनो से दण्डित किया जायेगा।
जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नन्नूमल पहाड़िया ने तत्काल प्रभाव से आदेशित किया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की गम्भीरता को देखते हुए सवाई माधोपुर जिले की राजस्व सीमा में निवासरत समस्त व्यक्तियों के लिये सार्वजनिक रूप से मास्क पहनना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति उक्त आदेश की अवहेलना करेगा तो दोषी व्यक्ति को आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 के तहत एक साल तक की जेल अथवा जुर्माना अथवा दोनो से दण्डित किया जायेगा। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, उपजिला मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थानाधिकारी, भू-अभिलेख निरीक्षक, सफाई निरीक्षक, आयुक्त नगर परिषद एवं सचिव कृषि उपज मंडी सवाई माधोपुर आदि को आदेश पालना कराने के लिए निर्देश दिए है।

आज गंगापुर शहर जब कोरोना वायरस की चपेट में आ गया

आज गंगापुर शहर जब कोरोना वायरस की चपेट में आ गया तब मैंने देखा कि एक गाय रो रही थी उसकी आंखों से आंसु निकल रहे हैं मेरा मन भर आया मैं समझ गया कि एक मां अपने बच्चों को सकंट में देखकर चुप कैसे रह सकती है मैंने उसकी भावनाओं को समझने का प्रयास किया और अपने घर व आसपास से कुछ रोटीयो लेकर खिलाई पानी पिलाया ।
साथियों अपने और अपने परिवार के साथ साथ अपने आसपास घुम रहे बैजुवान जानवरों का ध्यान रखें 

करौली महाराजा पूज्य श्री कृष्ण चन्द्र पाल साहब द्वारा आज कोरोना से जूझ रहे प्रदेश की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 1100000/=अक्षरे ग्यारह लाख रुपये का चैक भेंट किया गया है ।

करौली महाराजा पूज्य श्री कृष्ण चन्द्र पाल साहब द्वारा आज कोरोना से जूझ रहे प्रदेश की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 1100000/=अक्षरे ग्यारह लाख रुपये का चैक भेंट किया गया है ।
इसके पूर्व पूज्य श्री दरबार साहब माननीय जिला कलक्टर करौली को 1100000/=ग्यारह लाख रुपये तथा प्रधानमंत्री केयर फण्ड में भी 2100000/=इक्कीस लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान कर चुके हैं तथा पूज्य श्री ने आवश्यकता होने पर सरकार एवं जनता के साथ सदा ही रहकर प्रसन्नता पूर्वक सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया है ।
अब तक इस आपदा से जूझते हुए लोगों के सहयोगार्थ पूज्य श्री दरबार साहब कुल 4300000/= तैतालीस लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान कर चुके हैं 

मोबाइल एप ई -बाजार कोविड 19 शुरू

मोबाइल एप ई -बाजार कोविड 19 शुरू
करौली, 21 अप्रेल। जिला कलक्टर डॉ मोहन लाल यादव ने बताया कि जिले में कोरोना के संक्रमण को रोकने व लॉकडाउन की स्थिती में राशन सामग्री घर पर ही मिले,इसके लिये दुकान से राशन की होम डिलेवरी के लिये सूचना एवं प्रौधोगिकी विभाग के द्वारा मोबाइल एप ई -बाजार कोविड 19 शुरू कर दिया गया है।
जिला कलक्टर ने बताया कि इससे जिले के लोगों को अपने आस-पास की दुकानों से राशन सामग्री की होम डिलीवरी आवश्यक सामग्री घर पर ही प्राप्त कर सकते है। उन्हांेने बताया नागरिकों के लिये अपने मोबाइल नंबर से एप पंजीकरण करना होगा,इस पर नजदीकी किराना स्टोर्स की उपलब्धता एवं ऑनलाइन आर्डर,कैश ऑन डिलीवरी तथा ऑर्डर ट्रेकिंग की सुविधा हो सकेगी,इसकी डिलीवरी का कोई चार्ज देय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इसके उपयोग के लिये दुकानदार को एसएसओ आईडी बनाकर स्वंय को इस एप पर रजिस्टर करना होगा। सिटीजन इस एप पर मोबाइल नंबर द्वारा ओटीपी क माध्यम से रजिस्टर कर सकता है,इसी प्रकार थोक विक्रेता इस एप पर आईडी से स्वंय को रजिस्टर कर खुदरा दुकानदारों को आवश्यक सामग्री भी की विक्रय कर सकता है। उन्हांेने बताया कि इससे आम आदमी को आवश्यक सामग्री घर पर ही प्राप्त करने के लिये इस एप पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकता है इसमंें किराना स्टोर व रजिस्ट्रेशन करने वाले व्यक्ति कि लोकेशन स्वतः ही दर्ज हो जाएगी, जिससे स्टोर संचालक अपने आस-पास एवं आमजन को सामग्री की आपूर्ति कर प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि जिले में ई- बाजार कोविड 19 के लिये शहर व ग्रामीण में दुकानों का रजिस्ट्रेशन किया चुका है। इसके अलावा इच्छुक दुकानदार इस एप में एसएसओ आईडी के द्वारा स्वंय भी रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

कैलामाता टैम्पल ट्रस्ट ने सीएम कोष में 11 लाख दिये

कैलामाता टैम्पल ट्रस्ट ने सीएम कोष में 11 लाख दिये
करौली, 21 अप्रेल। जिला कलक्टर डॉ मोहन लाल यादव व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार की अपील पर मन्दिर श्री कैलामाता टैम्पल ट्रस्ट के सोल ट्रस्टी कृष्ण चंद्र पाल ने राजस्थान मुख्यमंत्री कोविड 19 राहत कोष में 11 लाख का चैक दान में दिये। जिला कलक्टर ने बताया कि इससे पूर्व जिला कलक्टर सहायता करौली में 11 लाख एवं प्रधानमंत्री राहत कोष में 21 लाख का चैक दे चुके है। उन्हांेंने बताया कि इस महामारी से लडने व जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री खरीद के लिये उक्त दान दिया गया है।

Gandal में छत के कड़े से लटका मिला युवक का शवः परिजनों ने एक आरोपी के खिलाफ कराया मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

बामनवास उपखंड के गंडाल गांव में एक युवक ने छत के कड़े से फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार शाम को हुई इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ...