मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

गौशालाओं के लिये 20000 हजार किलोग्राम गेहूं व 5000 किलो आटे का आवंटन

गौशालाओं के लिये 20000 हजार किलोग्राम गेहूं व 5000 किलो आटे का आवंटन
करौली, 21 अप्रेल। जिला कलक्टर डॉ मोहनलाल यादव ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये लॉक डाउन की इस विपरीत परिस्थति में जिले के भामाशाह, दानदाता गरीबों एवं निराश्रितों के साथ साथ पशु-पक्षियों का विशेष रूप से ध्यान रख रहे है।
उन्होने बताया कि समस्त 12 गांव बैंसला ग्राम पंचायत गुडला द्वारा 20000 किलोग्राम गेहूं जिले की गौशालाओं में गौवंश को दाना खिलाने हेतु प्रदान किया गया ह,ै इसका विभिन्न गौशालाओं मंें आवंटन कर दिया गया है। इसी प्रकार श्रीलाल चतुर्वेदी, अशोक चतुर्वेदी पुत्र रामसहाय चतुर्वेदी निवासी सेसरीपुरा ग्राम पंचायत सायपुर के द्वारा 5000 किलोग्राम का आटा जिले की गौशालाओं के गौवंश के लिये चारा आहार में मिश्रित कर खिलाने के लिये प्रदान किया गया है।
जिला कलक्टर ने बताया कि गेहूं मे से 2180 पशुओं वाली गौसदन ठेकरा गौशाला को 18940 किलो, 102 पशुओं वाली हनुमान गौशाल गांव धूलवास तह. सपोटरा को 860 किलो, 77 पशुओं वाली हरिओम श्री राधे गौसेवा समिति मंडरायल गौशाला को 650 किलो गेहूं का वितरण सहित कुल 20000 किलो का आवंटन किया गया। इसी प्रकार प्रदान किये गये 5000 किलोग्राम आटे में से 205 पशुओं वाली श्री यादव वाटी गौशाला को 360 किलो, 285 पशुओं वाली गौपाल गौशाला समिति हिण्डौन सिटी को 500 किलो, 2180 पशुओं वाली गौसदन ठेकरा गौशाला को 3820 किलो, 102 पशुओं वाली हनुमान गौशाला को 180 किलो, 77 पशुओ वाली हरिओंम श्री राधे गौसेवा समिति मंडरायल गौशाला को 140 किलो आटे का वितरण किया जायेगा। इस संबंध में जिला कलक्टर ने उक्त दाने के वितरण हेतु पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ खुशीराम मीना को निर्देशित किया है।

आंगनबाडी कार्मिकों द्वारा सोशल डिस्टिंग की पालना करवायी गई

आंगनबाडी कार्मिकों द्वारा सोशल डिस्टिंग की पालना करवायी गई
करौली 21 अप्रेल। कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं संक्रमण से बचाव हेतु सामाजिक दूरी बनाये रखने हेतु आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा सार्वजनिक बैंकों एवं सर्वे एवं गृह सम्पर्क के दौरान लोगों को समझाया एवं मास्क का वितरण किया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी करौली श्रीमती राजेश्वरी मित्तल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं संक्रमण से बचाव हेतु आंगनबाडी कार्मिको द्वारा सार्वजनिक बैंको में आमजन की भीड को नियंत्रित करने एवं आमजन में संक्रमण को रोकने हेतु सामाजिक दूरी बनाये हेतु जागरूकता के साथ साथ कोरोना बायरस से बचने हेतु मूंह पर मास्क एवं घर में सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि आंगनबाडी सहायिकाओं, कार्यकर्ताओं एवं आशा सहयोगनी द्वारा गृह सम्पर्क कर सर्वे कार्य किया जा रहा है। वार्ड नं0 19 में आंगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमती मनीषा शर्मा द्वारा स्वनिर्मित मास्क का वितरण गृह सम्पर्क के दौरान करते हुए लो

आप घरों में रहें, कोरोना संक्रमण रोकने हेतू तैनात है स्वास्थ्यकर्मी - सीएमएचओ

आप घरों में रहें, कोरोना संक्रमण रोकने हेतू तैनात है स्वास्थ्यकर्मी - सीएमएचओ 
करौली। कोरोना वायरस की इस वैश्विक महामारी के समय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग मानवता की सेवा को ही सर्वोच्च धर्म और कर्म मानकर जिले के लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरत मुस्तैद हैंै । यह कहना है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. दिनेशचंद मीना का।
विभाग के अधिकारी एवं कार्मिकों ने चप्पे-चप्पे पर तैनात रहकर आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा की बीडा उठा रखा है। चिकित्सक, जीएनएम, एलएचवी, एएनएम, एनएचएम के कार्मिक, आशा सहित पूरा महकमा मजबूती के साथ आमजन के लिए खडा है। ऐसे में लोगों को किसी भी स्तर पर घबराने और डरने की जरूरत नहीं है। जिले को लाखों जनसंख्या की जिम्मेदारी मजबूत हाथों में है, बस लोग लाॅक डाउन का पालन करें, घरों से बाहन न निकले, सर्तकता और सावधानी बरतंे। यूं तो विभाग की ओर से ‘‘ जागरूकता ही बचाव है’’ संदेश के आधार पर स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण एवं रोकथाम से सचेत कर रहे है, साथ ही जिले के चिकित्सालयों में सभी सेवाओं व सुविधाओं को चुस्त और दुरूस्त किया गया है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से आमजन से आग्रह है कि घरों में रहे, अपने हाथों को साबुन से निश्चित अन्तराल मे ंसाफ करते रहें, आंख, नाक, मुंह को छूने से बचें।बेहद जरूरी हो तो ही घर से बाहर जाये और मास्क अवश्य लगाऐं, साथ  ही सोशल डिस्टेंंिसंग का पालन करें। 


जागरूकता और कार्य निरंतरता से संक्रमण फैलाव रोकने में हो रहे हैं हम कामयाब

जागरूकता और कार्य निरंतरता से संक्रमण फैलाव रोकने में हो रहे हैं हम कामयाब
करौली। कोरोना माहमारी से निपटने में जिला प्रशासन सहित चिकित्सक व नर्सिंगकमियों की अहम भूमिका रही है लेकिन इनके साथ सीएमएचओ कार्यालय के कार्मिक एवं ब्लाॅक प्रभारियों योगदान भी काबिले तारीफ रहा है। यह सब को संभव बनाया इन सब से आपसी समन्वय स्थापित कर सीएमएचओ डाॅ. दिनेशचंद मीना ने ।  
कोरोना वायरस ने पैर पसारे तो देखते ही देखते वैश्विक महामारी बन गया, चहुंओर संक्रमण रोकने के हर संभव प्रयास किये गये लेकिन  कुछ लोगो की लापरवाही और नासमझी ने मौजूद संसाधनो में इजाफे के लिए मजबूर कर दिया। सभी कठिनाईयों और परेशानियों में धैर्य रख सीएमएचओ डाॅ. मीना ने जिला प्रशासन के सहयोग से कोरोना से जंग का बिगुल बजा दिया। जिले में विदेशीयों, प्रवासियों, जमातियों, सहित संक्रमित स्थानों से लौटने वालों के बावजूद भी जनसमुदाय में इसके संक्रमण कडी को तोड दिया। पिछले दो सप्ताह पूर्व होम आईसोलेट व क्वारंटाईन से लौटते लोगों को देख राहत की सांस ली लेकिन अभी खतरा पूर्णतः टला नहीं है। खतरा से बाहर आने के लिए आमजन को लाॅकडाउन का पालन करना होगा, सर्तकता और सावधानी बरतनी होगी, घरों से निकलने पर मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाना होगा। नियमित निश्चित अंतराल में हाथों की सफाई के साथ अपने आंख, नाक , मुंह को छूने से बचना होगा। 
इनका योगदान सरायनीय 
कोरोना से निपटने में सभी विभागीय कार्मिकों का योगदान रहा है । जिसमें कोरोना नोडल एवं सपोटरा ब्लाॅक प्रभारी के रूप में डिप्टी सीएमएचओ (हैल्थ) डाॅ. ओपी वैरबा, गुढाचंद्रजी प्रभारी डिप्टी सीएमएचओ (पक) डाॅ. सतीशचंद मीना, करौली शहर व ग्रामीण प्रभारी आरसीएचओ डाॅ. जयंतीलाल मीना, टोडाभीम प्रभारी डीपीएम आशुतोष पांडेय, हिंडौन शहर व ग्रामीण प्रभारी डीएनओ रूपसिंह धाकड नें नियमित माॅनीटरिंग एवं देखरेख में जुटे हुये है। रिपोर्टिंग में एसआई मोहम्मद हिसार, एफसीएलओ कपिल बंसल, एडीएनओ डाॅ. नवलकिशोर सैनी एवं आईडीएसपी सैल से राजेश जैन देर रातों तक रिपोर्टिंग कर रहे हैं ।

गंगापुर सिटी। कोरोना का हराने के लिए गंगापुर सिटी विधायक व शहरवासियों ने कमर कस ली है।

गंगापुर सिटी। कोरोना का हराने के लिए गंगापुर सिटी विधायक व शहरवासियों ने कमर कस ली है। विधायक रामकेश मीना के आह्वान पर गुरुवार शाम को विजय पैलेस में शहर के प्रबुद्धजनों की बैठक आयोजित की। जिसमें सर्वसम्मति से ‘गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सेवा समिति’ का गठन किया गया। इसके बाद उन्होंने इस समय पूरे विश्व में चल रही कोरोना महामारी से लडऩे के लिए लोगों से सहयोग की अपील की, जिसमें

aglasem Home स्कूल बोर्ड आरटीई राजस्थान एडमिशन 2020

aglasem Home स्कूल बोर्ड आरटीई राजस्थान एडमिशन 2020 (RTE Rajasthan Admission 2020) by Anil kumar October 14, 2019 2 min read  आरटीई राजस्थान प्रवेश 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया मार्च से शुरू होती है। राज्य में पहली बार अप्रैल 2010 में मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार लागू हुआ। नियम के अनुसार, गैर-सरकारी स्कूलों में प्रवेश स्तर की कक्षाओं में कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करना और 8 वीं कक्षा तक उनकी मुफ्त शिक्षा



Gandal में छत के कड़े से लटका मिला युवक का शवः परिजनों ने एक आरोपी के खिलाफ कराया मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

बामनवास उपखंड के गंडाल गांव में एक युवक ने छत के कड़े से फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार शाम को हुई इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ...