मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत माह अप्रैल का अतिरिक्त 5 किलोग्राम गेहूं

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत माह अप्रैल का अतिरिक्त 5 किलोग्राम गेहूं प्रति यूनिट की मात्रा से जिले के खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित उपभोक्ताओं को बुधवार से घर घर जाकर निःशुल्क वितरित करना प्रारंभ कर दिया गया है।
जिला रसद अधिकारी सुरेश दत्त पुरोहित ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत प्रति व्यक्ति निःशुल्क 5 किलोग्राम गेहूं उपभोक्ता की पहचान सत्यापित होने पर उनके घर पर जाकर वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विश्व व्यापी कोरोना महामारी के मद्देनजर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग राजस्थान सरकार एवं जिला कलेक्टर दिनेशचन्द जैन के निर्देशानुसार पाली जिले के राशन डीलरों द्वारा बुधवार से दिए जाने वाले राशन सामग्री के लिए राशन डीलरों को निर्देश किया गया है कि वे अपने क्षेत्र में बीपीएल, अन्त्योदय, स्टेट बीपीएल, खाद्य सुरक्षा के तहत मिलने वाली राशन सामग्री का वितरण डोर टू डोर जाकर किया जाए। इसके अनुरूप जिले में राशन डीलरों द्वारा गेहूं का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लिए राशन डीलरों को स्थानीय निकाय व ग्राम पंचायत द्वारा वाहन उपलब्ध करवाकर राशन डीलर एवं उनके सहायक के साथ डोर टू डोर गेहूं का वितरण हो रहा है। जिसमंे सरकार की गाईड लाईन के अनुसार सामाजिक दूरी की पालना भी की जा रही है। इससे पूर्व अप्रैल माह में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को 5 किलो गेहूं प्रति व्यक्ति के हिसाब से निःशुल्क वितरित किया जा चुका है।

जैन बताया कि सभी अतिआवश्यक कार्य हो तो ही घर से बहार निकले । लॉक डाउन की पालना करे।

कर्फ्यूग्रस्त इलाके में जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा।

कर्फ्यूग्रस्त इलाके में जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा।

एंकर - खबर हनुमानगढ़ से हैं जहां जिला कलक्टर जाकिर हुसैन और एसपी श्रीमती राशि डोगरा ने कर्फ्यूग्रस्त इलाके में आवश्यक सेवाओं को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारी टाउन में टिब्बी रोड़ होते हुए एसआरएस स्कूल, भद्रकाली रोड़, रूपनगर होते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। जहां व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। जिला कलक्टर ने निर्देशित किया कि कर्फ्यूग्रस्त इलाके में लोगों को आवश्यक सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या ना आए। इसको लेकर जिन अधिकारियों को जो कार्य दे रखा है वे उसे पूरी तन्मयता से पूरा करें। जिन अधिकारियों और अन्य सेवाओं को लेकर जो भी फोन नंबर जारी किए गए हैं। उनमें जो भी फोन आए उसे रिसीव कर समस्याएं सुनें और उनका जल्द से जल्द निराकरण करें। जिला कलक्टर और एसपी ने कर्फ्यूग्रस्त इलाके की सीमाओं का भी जायजा लिया। इस मौके पर राजस्व अपील अधिकारी आशाराम डूडी ने बताया कि प्रतिदिन कर्फ्यूग्रस्त इलाके में व्यवस्थाओं को लेकर नगर परिषद कार्यालय में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली जा रही है। सब्जी इत्यादि के रेहड़ियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। इसी प्रकार राशन, दवा, गैस , दूध इत्यादि को लेकर भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। निराश्रित पशुओं के लिए नगर परिषद ने हरे चारे की व्यवस्था की हुई है। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को फूड पैेेकेट भी नगर परिषद सभापति गणेशराज बंसल के नेतृत्व में अग्रवाल धर्मशाला में प्रतिदिन करीब 1200 लोगों का खाना बनाया जा रहा है। इसमें कर्फ्यूग्रस्त इलाके में भी बंटवाया जा रहा है। साथ ही  रसद विभाग भी ड्राई फूड पैकेट्स बांट रहा है। ड्राई फूड पैकेट्स भौतिक सत्यापन के बाद ही दिया जा रहा है। कर्फ्यूग्रस्त इलाके में जायजा लेने के दौरान उनके साथ एडीएम अशोक असीजा, एसडीएम कपिल यादव, नगर परिषद कमीश्नर शैलेन्द्र गोदारा, जिला रसद अधिकारी सुनील कुमार घोड़ेला, तहसीलदार सत्यनारायण सुथार समेत अन्य अधिकारी साथ थे।

गंगापुर सिटी शिक्षक द्वारा प्रशासन को झूठ बोलना पड़ा भारी

शिक्षक द्वारा प्रशासन को झूठ बोलना पड़ा भारी
मामला महानंदपुर डोडा में एक शिक्षक जिसका नाम नाम अतीकुर्रहमान व्याख्याता उर्दू, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महानंदपुर डोडा का है। जहां शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन यह शिक्षक जरूरत से ज्यादा समझदार निकला और शिक्षक द्वारा कहा गया था कि मेरी पत्नी की तबीयत खराब होने की वजह से मैं जयपुर रामगंज में स्थित हूं, जोकि जयपुर का एक हॉटस्पॉट बना हुआ है और इस वजह से मैं ड्यूटी पर नहीं आ सकता। जब शिक्षक ड्यूटी पर नहीं आया और 8 दिन बाद जब शिक्षक से वापस से संपर्क किया गया कि आप की ड्यूटी लगाई गई है, तब शिक्षक ने कहा कि मैं गंगापुर में ही मौजूद हूँ और शिक्षक ने महानंदपुर डोडा जाकर ड्यूटी जॉइन कर ली। क्या इस तरह एक शिक्षक को झूठ बोलना शोभा देता है, एक शिक्षक होने के नाते जोकि बच्चों को शिक्षा देखकर उनके भविष्य को बनाते हैं क्या इस समय जब पूरा देश विकट परिस्थितियों से जूझ रहा है, और इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि शिक्षक द्वारा झूठ बोलना पूर्णतया अनुचित है और इससे साफ जाहिर होता है कि इस शिक्षक ने अपनी दूषित और विकृत मानसिकता ने अपना परिचय दिया है।
जब गंगापुर सिटी प्रशासन को इस बात का पता लगा कि शिक्षक द्वारा झूठ बोला गया है तो गंगापुर सिटी प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिक्षक को प्रशासन के द्वारा गंगापुर सिटी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में जांच के लिए भेजा गया और शिक्षक को 14 दिन के लिए आइसोलेशन वार्ड में डाल दिया गया है और जब इस तरह की कार्यवाही की गई तो शिक्षक द्वारा बार-बार कहां जा रहा है कि मैंने झूठ बोला था, अपनी ड्यूटी से बचने के लिए कई बार कई अधिकारियों को सफाई भी देने के बावजूद प्रशासन सतर्कता पर है और प्रशासन के द्वारा उसकी कोई बात नहीं मानी गई  और झूठ बोलने की सजा कुछ इस तरह शिक्षक को मिली। शिक्षक द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को भी लिखित में दिया हुआ है कि मैं जयपुर गया ही नहीं गंगापुर में रहकर मैंने झूठ बोला था

सवाई माधोपुर जिले में कोरोना ने दी दस्तक

सवाई माधोपुर जिले में कोरोना ने दी दस्तक अब तक एक भी नही था पोजिटिव अब 5 केस मिले पोजिटिव
जिले में अब तक हुए 5 कोरोना पोजेटिव गंगापुरसिटी बामनवास में एक और कोरोना पॉजिटिव मिले

गंगापुर सिटी से विजेंद्र योगी, वर्धमान नगर व इरफान सालोदा क्षेत्र के निवासी हैं ये 2 निकले पोजिटिव

बामनवास से जगदीश शर्मा, सुकार और राकेश बैरबा गढ़ी सुमेल निवासी है ये 2 निकले पोजिटिव

सवाई माधोपुर जिले कि सभी सीमायें और ज्यादा कि जायेगी सिल अब तक मेडिकल को थी छूट अब वह भी बन्द

जनता की सेवा में मुस्तैद कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए भामाशाह माली ने किया हैंड सैनिटाइजर वितरण

जनता की सेवा में मुस्तैद कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए भामाशाह माली ने  किया हैंड सैनिटाइजर  वितरण


समदड़ी लॉक डाउन के चलते गरीब असहाय लोगों के लिए विभिन्न तरह के भामाशाह आगे आ रहे हैं, कई जगहों पर खाद्य सामग्री तो कई भामाशाह संक्रमण को खत्म करने के लिए ग्रामीण इलाकों में सैनिटाइजर का छिड़काव कर रहे हैं ,ऐसे में सीमाएं सील होने के बाद प्रशासनिक कर्मचारी अध्यापक नर्सिंग स्टाफ पुलिस विभाग के अनेकों कर्मचारी आने जाने वाले लोगों पर नजर बनाए हुए हैं जो कड़ी धूप में जनता की सेवा में तत्पर कर्मचारियों का स्वास्थ्य की चिंता करते हुए समदड़ी कस्बे के भामाशाह केराराम माली महेश नगर ने सभी सीमाओं पर पहुंचकर तैनात मेडिकल स्टाफ पुलिस विभाग के कर्मचारी अध्यापक से मिलकर उनकी कुशलशेप जानी और बचाव ही उपचार को लेकर सभी कर्मचारियों को हैंड सैनिटाइजर वितरण किए वही कर्मचारियों ने बताया कि बाहरी राज्यों  जिले की सीमाएं पार करके आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है ,और आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी जा रही है ,लेकिन उनके लिए हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं थी जिसकी व्यवस्था  भामाशाह केराराम माली ने की  तो उन्हें धन्यवाद दिया, उसी के साथ उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम के स्टाफ के पास थर्मल स्क्रीनिंग करने की कोई सुविधा नहीं है ,जिसके चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में अगर कोई व्यक्ति अगर संक्रमित हैं या उसका तापमान का पता करना हो तो संसाधन नहीं होने के कारण हर वक्त कोरोनावायरस का खतरा मंडरा रहा है ,जानकारी के लिए आपको बता दें कि समदड़ी क्षेत्र के चार जिलों की सीमाएं लगती है जिसमें जोधपुर जिला रेड जोन में तब्दील हो गया है ,पास की सीमा में जालौर पाली और बाड़मेर लग रहा है वहां से काफी संख्या में मजदूर वर्ग के लोग इधर से उधर पैदल पलायन कर रहे हैं, अगर इन कर्मचारियों को थर्मल स्क्रीनिंग की सुविधा दे दी जाए तो काफी हद तक सुविधा मिल जाएगी इसके साथ ही इनके स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा जा सकता है।

गंगापुर सिटी। नहर रोड पर

गंगापुर सिटी। नहर रोड पर
कोरोना संकट की घड़ी में मुस्तैदी के साथ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में सफाई कर्मी जुटे हुए हैं।आज जब सफाईकर्मी लखन एवं अनिता नहर रोड़ पर आए तब  कॉलोनीवासियों ने गुलाब के फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। उपस्थित कॉलोनी वासियों ने कर्मचारियों को थैंक्यू बोला और कहा आप सभी योद्धाओं पर हम सबको नहर रोड़ वासियों को गर्व है। सभी ने भारत माता की जय  के नारे लगवाकर सफाई कर्मी योद्धाओं का हौसला अफजाई किया। इस मौके पर प्रेमचंद गुप्ता तलावड़ा वाले, राधामोहन पीलोदा वाले, अनिल बंसल, सुभाष गोयल धोधूपुरा वाले, ञिलोक चंद अग्रवाल, विजय गोयल वगैहरा मौजूद थे।

आंगनबाडी कार्मिकों द्वारा सोशल डिस्टिंग की पालना करवायी गई

आंगनबाडी कार्मिकों द्वारा सोशल डिस्टिंग की पालना करवायी गई
करौली 21 अप्रेल। कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं संक्रमण से बचाव हेतु सामाजिक दूरी बनाये रखने हेतु आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा सार्वजनिक बैंकों एवं सर्वे एवं गृह सम्पर्क के दौरान लोगों को समझाया एवं मास्क का वितरण किया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी करौली श्रीमती राजेश्वरी मित्तल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं संक्रमण से बचाव हेतु आंगनबाडी कार्मिको द्वारा सार्वजनिक बैंको में आमजन की भीड को नियंत्रित करने एवं आमजन में संक्रमण को रोकने हेतु सामाजिक दूरी बनाये हेतु जागरूकता के साथ साथ कोरोना बायरस से बचने हेतु मूंह पर मास्क एवं घर में सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि आंगनबाडी सहायिकाओं, कार्यकर्ताओं एवं आशा सहयोगनी द्वारा गृह सम्पर्क कर सर्वे कार्य किया जा रहा है। वार्ड नं0 19 में आंगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमती मनीषा शर्मा द्वारा स्वनिर्मित मास्क का वितरण गृह सम्पर्क के दौरान करते हुए लो

Gandal में छत के कड़े से लटका मिला युवक का शवः परिजनों ने एक आरोपी के खिलाफ कराया मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

बामनवास उपखंड के गंडाल गांव में एक युवक ने छत के कड़े से फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार शाम को हुई इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ...